चलती बस में आग, 26 यात्री बचे

जयपुर से हरिद्वार जा रही थी राजस्थान रोडवेज की बस

 मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की एक बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 26 यात्रियों की जान बच गई, हालांकि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना दौराला थाना क्षेत्र स्थित दादरी फ्लाईओवर के पास हुई। चलती बस के केबिन से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।बस चालक राजेंद्र कुमार (निवासी सूर्य नगर कॉलोनी, जयपुर) और परिचालक रामकुमार हुड्डा (निवासी सीकर) ने बताया कि दौराला के पास पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने उन्हें बस से धुआं उठने की जानकारी दी। खतरे को भांपते हुए चालक राजेंद्र ने तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और सभी 26 यात्रियों को, जिनमें 8 महिलाएं, 17 पुरुष और एक बच्चा शामिल थे, तेजी से नीचे उतार दिया।

यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर बस धू-धूकर जलती रही, जिससे दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया।सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यदि चालक कुछ सेकंड की भी देरी करता, तो यह हादसा भयावह हो सकता था और बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

वही रोडवेज बस के चालक राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने दमकल विभाग को 7:10 पर हादसे की सूचना दी थी लेकिन सूचना मिलने के आधा घंटा बाद काम कर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची अगर समय रहते दम कर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तो आज को काफी हद तक जलने से बचाया जा सकता था।फिलहाल बस में सवार सभी सवारीयों में भय का माहौल है उन्हें दूसरी बसों से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री बस के चालक राजेंद्र कुमार के हौसले की सरहना कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts