चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 23 विपक्षी दल

- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को लिखा संयुक्त पत्र
नई दिल्ली (एजेंसी)।देशभर में जहां एक ओर बड़े पैमाने पर चुनाव आयोग मतदाता सूची में सुधार को लेकर विशेष गहण पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चला रही है। वहीं दूसरी इसी मामले में जारी सियासी गर्माहट को और तेज कर दिया है। कारण है कि देशभर की 23 राजनीतिक पार्टी एक निर्दलीय सांसद ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को एक साझा पत्र भेजा है। मंगलवार को भेजी गई इस अंतिम चिट्ठी पर कुल 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने दस्तखत किए हैं।

इस पत्र में चुनाव आयोग की भूमिका और चुनाव से जुड़े कई जरूरी मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से एकजुट हैं।
इस पत्र के बारे में जयराम रमेश ने बताया कि 8 जून 2026 को 'इंडिया' जनबंधन के नेताओं की एक बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने हिस्सा लिया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts