सरकारी तालाब की भूमि  पर बने  अवैघ 21 मकान ध्वस्त 

भारी पुलिस बल तैनात, बुलडोजर कार्रवाई देख बेहोश हुई महिला


मेरठ। गुरूवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर किए पर बने 21 अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कार्रवाई को देख महिला बेहोश हो गयी। अभियान के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

तालाब की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
सरधना उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाए गए थे। प्रशासन की ओर से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
नोटिस के बाद चला ध्वस्तीकरण अभियान
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के दौरान 21 अवैध मकानों को गिरा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी
ध्वस्तीकरण के दौरान राकेश पत्नी वीरेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
अवैध कब्जों पर आगे भी चलेगा अभियान
प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts