टी20 वर्ल्ड कप में भारत की छोरियों ने पाक को चटाई धूल 

 ग्रुप-ए के मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में 64 रनों से जीत हासिल की

नयी दिल्ली,एजेंसी। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले को 64 रनों से अपने नाम करने के साथ धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट में अपना आगाज किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम 106 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में दीप्ति शर्मा ने गेंद से शानदार कमाल दिखाते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम के खिलाफ इस मुकाबले में 171 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को मुबीना अली और गुल फरोज की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आई दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को पहला झटका गुल फरोज के रूप में दिया जो 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला जिसमें 77 के स्कोर तक उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने उनको वापसी का कोई मौका नहीं दिया जिसमें पाकिस्तानी टीम की पारी 17 ओवर्स में 106 रन बनाकर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने जहां मुकाबले में 5 विकेट अपने नाम किए तो वहीं इसके अलावा श्री चरणी ने तीन जबकि शैफाली वर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts