मेरठ में 14169 ने छोड़ी दूसरे दिन यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
कुल पंजीकृत 44064 में 29895 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए
मेरठ। मेरठ में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 14169 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 44064 अभ्यर्थियों में से 29895 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले। बता दें मेरठ में परीक्षा के लिए कुल 48 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 37 केंद्र शहरी क्षेत्र में और 11 देहात में बने हैं।दो दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न होने के बाद प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। अब तीसरे व आखिरी दिन की परीक्षा पर फोकस है। डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय भी लगातार परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं।
दूसरे दिन प्रथम पाली में कुल उपस्थित अभ्यर्थी-14863, अनुपस्थित-7169 रहे। द्वितीय पाली में कुल उपस्थित अभ्यर्थी-15032, अनुपस्थित-7000 रहे।
मंगलवार को भी परीक्षा संपन्न होने के बाद कई जगह भीषण जाम देखने को मिला। शाम की पाली के बाद हालात बहुत ज्यादा खराब थे। दरअसल, बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर जाने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है। जिस कारण जाम के हालात बन रहे हैं। हालांकि यातायात ट्रेफिक इंस्पेक्टर खुद मौजूद रहकर जाम से निपट रहे हैं।
अभ्यर्थियों के लिए स्टेशन पर लगे बारकोड
पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों के लिए बस और रेलवे स्टेशन पर बारकोड की व्यवस्था की गई है। यहां लगे बारकोड को मोबाइल से स्कैन कर अभ्यर्थी अपने केंद्र तक आसानी से पहुंच रहे हैं। सिटी स्टेशन पर काफी अभ्यर्थी इन बारकोड को स्कैन करते दिखे।


No comments:
Post a Comment