करनावल में 100 बीघा जमीन के लिए 82 वर्षीय दादा की हत्या
पदल आए नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर की वारदात, दो पौत्र पर हत्या का आरोप लगा
मेरठ। करनावल में गुरुवार शाम घर से कुछ दूर पक्की चौपाल पर बैठे हुक्का पी रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। इसमें खुलासा हुआ की 100 बीघा जमीन के विवाद में दो पोतों ने ही वारदात अंजाम दी है और दादा की गोली मारकर हत्या की। दोनों आरोपी फरार हैं जिनकीतलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
करनावल निवासी 82 वर्षीय विजय पाल शाम अपने घर से कुछ दूर पक्की चौपाल पर बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान पैदल आए नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और उन पर गोली दाग दी। गोली लगते ही विजयपाल गिर पड़े। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बुजुर्ग के पास 100 बीघा जमीन थी। इसी को लेकर परिवार में विवाद है। जमीन दूसरे परिवार के नाम न हो जाए, इसलिए 2 पोतों ने मिलकर विजपाल की हत्या कर दी। पुलिस की जांच में दोनों के नाम का खुलासा भी हो गया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
स्थानीय लोग घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पलिस ने साक्ष्य एकत्र किए।
बोले आधिकारी
पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार
हत्या को मृतक के 2 पोतों ने ही 100 बीघा जमीन के विवाद में अंजाम दिया है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
- अभिजीत कुमार, एसपी देहात मेरठ।


No comments:
Post a Comment