बिहार में 10 सीटों पर MLC निर्विरोध चुने गए
पवन सिंह समेत ये नेता पहुंचे विधान परिषद, NDA को 9 और RJD को 1 सीट
पटना। बिहार में गुरुवार को एक सीट पर उपचुनाव समेत बिहार में विधान परिषद की सभी 10 सीटों एमएलसी निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें से 9 सीटों पर NDA और एक पर राजद के उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी के 4, जेडीयू के 4, एक सीट पर LJP(R) और एक पर राजद के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते हैं।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब एमएलसी बन गए हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी सदन पहुंच गए हैं। आज नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद सभी को विजयी घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बनने से चूक गए। उन्हें एनडीए ने प्रत्याशी नहीं बनाया था। अब उनका मंत्री पद संकट में आ गया है। नवंबर महीने में 6 महीने पूरे होने पर उन्हें मंत्री पद त्यागना होगा।
नवनिर्वाचित एमएलसी में जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद और नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में ललन प्रसाद निर्वाचित हुए हैं। वहीं, बीजेपी से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित निर्वाचित हुए है। लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी और आरजेडी के सुनील सिंह भी एमएलसी चुनाव जीते हैं।


No comments:
Post a Comment