नीट यूजी पेपर लीक मामला

सीबीआई को मिली मनीषा की छह दिन की हिरासत
नई दिल्ली (एजेंसी)।नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सोमवार को आरोपी मनीषा संजय हवलदार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच के लिए छह दिन की हिरासत मांगी। कोर्ट ने मनीषा को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
सीबीआई ने मनीषा को पुणे से 24 मई को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने कहा कि वह एनटीए द्वारा पैनल में शामिल एक फिजिक्स ट्रांसलेटर है। उसके वकील ने रिमांड अर्जी का विरोध किया।
जानकारी के मुताबिक, नीट पेपर लीक मामले में पुणे से गिरफ्तार मनीषा संजय हवलदार को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां एजेंसी ने आरोप लगाया कि वह भौतिकी का पेपर तैयार करने और लीक हुए पेपर को प्रसारित करने में शामिल थी।
सीबीआई ने पूछताछ और सह-आरोपियों से आमना-सामना कराने के लिए छह दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। कोर्ट ने मनीषा को छह दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts