औद्योगिक गलियारे की तैयारी तेज

अधिग्रहित भूमि पर सीमांकन शुरू जेसीबी से लिया जा रहा कब्जा

मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के विकास को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम ने पहले चरण में अधिग्रहित की गई भूमि पर सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया है।

खरखौदा में टीम ने जेसीबी की सहायता से भूमि पर कब्जा लेने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी। हालांकि अधिग्रहित भूमि पर कुछ किसानों ने फसल की बुवाई कर रखी थी, लेकिन सीमांकन के दौरान किसी भी किसान ने विरोध नहीं किया।प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए पहले चरण में गांव बिजौली और खरखौदा के 823 किसानों की करीब 214 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी थी। यह भूमि वर्ष 2024 में खरीदी गई थी और अधिकतर किसानों को इसका भुगतान भी किया जा चुका है।

सीमांकन के बाद होगी चारदीवारी

अधिग्रहित भूमि की सुरक्षा के लिए चारदीवारी कराई जानी है। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को  प्राधिकरण की टीम गांव बिजौली खड़खड़ी की सीमा पर पहुंची और बिजौली निवासी किसान सोनू शर्मा व मीनू खां की भूमि पर जेसीबी चलाकर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

खड़ी फसल पर भी चला दिया जेसीबी

प्राधिकरण की टीम के अनुसार खरीदी गई जमीन पर कई किसानों ने चारे की फसल बो रखी थी। टीम ने सीमांकन के दौरान खड़ी फसल पर भी जेसीबी चला दी। अधिकारियों का कहना है कि करीब दो माह पहले गांव में घोषणा कराकर और अन्य माध्यमों से किसानों को सूचित कर दिया गया था कि अधिग्रहित भूमि पर कोई फसल न बोई जाए। इसके बावजूद कुछ किसानों ने चारे की फसल बो दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts