भाजपा नेता विपिन त्यागी के भाई की हादसे में मौत
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में तकनीकी निदेशक अरुण त्यागी की गई जान, परिवार में मचा कोहराम
मेरठ। छत्तीसगढ़ में कोरबा-चोटिया मार्ग पर हुए सड़क हादसे में खरखौदा निवासी अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।भाजपा नेता विपिन त्यागी परिजनों के साथ शव लेने के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं। शनिवार को शव के घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया गया कि अरुण कुमार त्यागी को हाल ही में कोरबा एसईसीएल गेवरा के पूर्व महाप्रबंधक पद से पदोन्नत कर सिंगरौली में तकनीकी निदेशक (डीटी) नियुक्त किया गया था। वह नई जिम्मेदारी का पदभार ग्रहण करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोरबा-चोटिया मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
अरुण त्यागी अपने सौम्य व्यवहार और कुशल प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता विपिन त्यागी के बड़े भाई होने के कारण राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी दुख जताया है।


No comments:
Post a Comment