नौचंदी मेले में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर हंगामा

हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, मीट समेत एक युवक को लिया हिरासत में; पुलिस पहुंची

मेरठ।  ऐतिहासिक नौचंदी मेले में बकरे की कुर्बानी की सूचना पर गुरुवार को हंगामा हो गया। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और विरोध कर दिया।आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया। मौके से कच्चा मांस बरामद हुआ है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मांस बाहर से ही लाया गया था।

नौचंदी मेले में दुर्गा मंदिर है। यहां परिसर में काफी झूले लगाए जाते हैं। गुरुवार को नरसिंघ वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू को सूचना मिली कि मेला परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में किसी ने बकरे की कुर्बानी दे दी है।काफी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही नौचंदी थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और वहां से एक शख्स को हिरासत में लेकर मांस हटवा दिया।

कटाना नहीं, बाहर से लाया गया था मांस

मंदिर परिसर में कुर्बानी की सूचना से हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस मेला नौचंदी पहुंच गई। काफी देर तक कुर्बानी का शोर मचता रहा। आखिरकार पुलिस ने स्पष्ट किया।बताया गया कि मेला परिसर में कहीं कोई बकरा नहीं काटा गया है। झूला चलाने वाला बाहर से मांस लेकर आया था जिसे पकाने की तैयारी थी। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने भिजवा दिया।

झूला ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया

मेला परिसर में मांस पकाने की सूचना के बाद पुलिस ने झूला ठेकेदार ललित मोहन शर्मा को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घटना पर नाराजगी जताई।ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उन्हें जब सूचना मिली तो वह मेला परिसर आ गए। यहां से पुलिस आरोपी को थाने ले जा चुकी थी। इसके पास उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी।

हिंदूवादी नेता ने कहा- सूचना मिली थी

करीब 1 घंटे तक हिंदूवादी नेता हंगामा करते रहे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति स्पष्ट की तो वह शांत हो गई। नरसिंह वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक हिंदू ने कहा कि उन्हें बकरे की कुर्बानी की सूचना मिली थी लेकिन यहां उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला है।जानकारी मिली है कि वह व्यक्ति बाहर से मांस पकाने के लिए यहां लाया था। तुम्हें मांग करते हैं कि ऐसे शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts