फीडरों को चैक करने के लिए प्रबंध निदेशक 

अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश 

 मेरठ। रात्रि के समय भीषण गर्मी एवं बिजली की अत्यधिक मांग को देखते हुए  प्रबंध निदेशक  यूनिवर्सिटी रोड बिजली घर एवं काजीपुरा उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों उपकेंद्रों की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। यूनिवर्सिटी रोड उपकेंद्र में ट्विन सोर्स सिस्टम, कंट्रोल पैनल्स, ट्रांसफार्मरों की स्थिति एवं 11 व 33 केवी VCB की कार्यप्रणाली को परखा गया। काजीपुरा उपकेंद्र में दोनों ट्रांसफार्मरों के OTI एवं WTI सामान्य पाए गए तथा VCB सुचारू रूप से कार्यरत मिला।प्रबंध निदेशक ने कार्य करते समय सेफ्टी उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी शूज और अन्य सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए|। उन्होंने कुछ तकनीकी बिंदुओं पर तत्काल सुधार के साथ-साथ ट्रांसफार्मर रखरखाव, सिलिका जेल प्रतिस्थापन एवं उपकरणों की नियमित निगरानी को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। गर्मी के इस मौसम में सभी उपकेंद्रों की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts