मेरठ ,बागपत व हापुड़ के एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (A)-2026 का समापन
मेरठ। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में चल रही 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (A)-2026 का समापन का समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेरठ,बागपत व हापुड़ के एथलेटिक्स ने शाानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल का नाम रोशन किया। मेरठ मंडल ने दो स्वर्ण एक रजत व दो कांस्य पदक प्राप्त किए ।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 59 जिलों के 522 महिला व पुरुष खिलाड़ी 40 स्पर्धा में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की परफॉर्मेंस के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाएंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 25 मई 2026 को रांची , झारखंड में आयोजित की जा रही है।
सचिव नरेंद्र नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी खिलाड़ियों का प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया| इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के प्रयागराज जिले के सचिव रुस्तम खान ,सदस्य सिलेक्शन कमिटी डोरी लाल शर्मा जी, तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार, सदस्य सिद्धार्थ कृष्णा, ज़फर उल्लाह,आलोक कुमार, इंटरनेशनल तार गोला फेंक के खिलाड़ी प्रमोद तिवारी, जिला खेलकूद अधिकारी देवी सिंह व कोच सत्येंद्र उपस्थित रहे।
अंतिम दिन ये रहे परिणाम
पुरुषों की 5000 मीटर दौड़:
1. गौरव., जीबी नगर 13:55.58; 2. संदीप पाल, प्रतापगढ़ 14:08.32; 3. प्रशांत चौधरी,अमरोहा 14:14.09;
महिला 5000 मीटर दौड़:
1. नीतू कुमारी, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 17:00.17; 2. वर्तिका पटेल, चंदौली 17:17.87; 3. खुशबू गुप्ता, प्रतापगढ़ 17:24.76;
पुरुषों की लंबी कूद:
1. अर्पित सिंह, अमरोहा 7.38 मी; 2. युगांत सिंह, लखनऊ 7.37 मी; 3. दाऊद खान, औरैया 6.96 मी;
महिला हैमर थ्रो:
1. अनुष्का यादव, बागपत 62.91 मी; 2. प्रीति शेरावत, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 48.58 मी; 3. रितु धीमान, इलाहाबाद 48.10 मीटर;
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़:
1. शांतनु कुमार, देवरिया 4:00.87; 2. सुखवीर.,हाथरस 4:01.49; 3. संदीप भाटी, मेरठ 4:03.55;
महिला 1500 मीटर दौड़:
1. अंजलि., हापुड 4:29.93; 2. कोमल पटेल, वाराणसी 4:44.48; 3. नेहा पनवार, शामली 4:54.57;
पुरुषों की 200 मीटर दौड़:
1. मेधंजय सक्सेना, लखनऊ 22.22; 2. अरमान., रामपुर 22.47; 3. विजय कश्यप, सहारनपुर 22.68;
महिला 200 मीटर दौड़:
1. सुषमा यादव, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 25.52; 2. अनुष्का कुमारी, बरेली 26.43; 3. आरती बघेल, आगरा 27.30;
महिला लंबी कूद:
1. हिमांशी चौधरी, संभल 6.03 मी; 2. अंजू, बुलन्दशहर 5.68 मी; 3. प्रतिष्ठा यादव, लखीमपुर-खीरी 4.98 मी;
पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़:
1. दीपक कुमार, गोरखपुर 15.27; 2. नरेश यादव, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 15.28; 3. सत्यम मिश्रा, वाराणसी 15.44;
पदक तालिका की स्थिति:
गोल्ड सिल्वर ब्रोंज
उत्तर प्रदेश पुलिस 7 3 0
प्रयागराज 5 2 5
मेरठ 2 1 2


No comments:
Post a Comment