’विश्व रेडक्राॅस दिवस’’ पर ’’स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान’’ का शानदार आयोजन
- गौदान, मतदान, कन्यादान, अन्नदान ये सभी ’’श्रेष्ठ’’ दान है, परन्तु ’’रक्तदान’’ सर्वश्रेष्ठ दान है, क्योकि इसके द्वारा आप किसी को नया जीवन देते है-सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय, विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पीटल एवं वी.जी.आई. मेरठ के संयुक्त तत्वाँधान में ’’विश्व रेडक्राॅस दिवस’’ पर ’’स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान प्रबंधन, छात्र-छात्राओ, शिक्षको एवं अन्य कर्मचारियों, रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदाताओ ने संस्थान परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया एवं रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने की शपथ ली। वेंक्टेश्वरा संस्थान के ब्लड बैंक (ब्लड सेन्टर) मंे आयोजित ’’स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिेरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, डीन मेडिकल डाॅ. प्रभु एम.एच., एम.एस. डाॅ. शिशिर पाटिल, पैथोलाॅजी विभागाध्यक्ष डाॅ. गरिमा भटनागर, डाॅ. अमित जैन, ब्लड बैंक इन्चार्ज डाॅ. नौशाद आदि ने फीता काटकर एवं सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।इसके बाद शुरू हुए स्वैच्छिक रक्तदान में सबसे पहले प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी के निजी सुरक्षाकर्मी योगेन्द्र सिंह एवं कुलपति के निजी सचिव शक्ति ध्वज सिंह, सचिन कुमार ने रक्तदान किया। इसके बाद नर्सिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर, प्रबंधन के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगो का जीवन बचाने की शपथ ली।
अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि मतदान, गौदान (गाय-दान), कन्यादान को हामरे देश में ’’श्रेष्ठ दान’’ माना गया है पर ’’रक्तदान’’ को ’’सर्वश्रेष्ठ’’ दान की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इसके द्वारा आप जरूरतमंद को नया जीवन देते है। उन्होंने सभी से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने रक्तदान जागरूकता के लिए मेडिकल स्टूडेन्टस से अभियान चलाने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शिशिर पाटिल, डाॅ. अमित जैन, डाॅ. गरिमा भटनागर, ब्लड बैंक इंचार्ज डाॅ. नौशाद, डाॅ. अभय भटनागर, डाॅ. इकराम ईलाही, फरहीन, डाॅ. अरूण गोस्वामी, एस.एस. बघेल, शैलेन्द्र रावत, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ.. पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment