छात्राओं ने पेश किए उत्कृष्ट शोध प्रोजेक्ट
आरजीपीजी में गणित विभाग का सेमिनार संपन्न
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज के गणित विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार हॉल में “नवाचारी शोध परियोजना प्रस्तुतीकरण पर अतिथि व्याख्यान एवं पीसीएम एसोसिएशन समापन समारोह 2026” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शोध भावना, विश्लेषणात्मक सोच और प्रभावी प्रस्तुतीकरण कौशल को विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गणितीय एवं अंतर्विषयक विषयों पर अपनी शोध परियोजनाएं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कीं। प्रस्तुतियों में नवाचार और शोध की झलक देखने को मिली, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में मेरठ कॉलेज से प्रो. बीएस कालरा और एलआर कॉलेज साहिबाबाद से प्रो. विकास कुमार उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने छात्राओं को शोध पद्धति, नवाचार और उच्च शिक्षा में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ. उपासना देवी के निर्देशन में किया गया। आयोजन सचिव हिमानी चौधरी और आयोजन सदस्य डॉ. पूजा गुप्ता के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में पीसीएम एसोसिएशन के इस सत्र का औपचारिक समापन किया गया और विभाग की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment