प्रो .(डा.) रविकांत ने वेक्टेश्वरा के सीनियर ग्रुप एडवाइजर का किया पदभार ग्रहण
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के लिए गुरूवार का दिन बेहद अहम व ऐतिहासिक रहा। देश ही नहीं दुनिया के विख्यात कैंसर सर्जन एम्स के पूर्व निदेशक ’’पद्मश्री’’ डाॅ. रविकान्त ने वेंक्टेश्वरा शैक्षणिक समूह (श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ वेंक्टेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मेरठ, वेंक्टेश्वरा मेडिकल काॅलेज, वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस) के सीनियर ग्रुप एडवाईजर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने योग्य अनुभवी चिकित्सकों, लेटेस्ट टेक्नोलाॅजी के दम पर ’’विम्स’’ को देश में चिकित्सीय सेवाओं के लिए ’’सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’’ के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। पद्मश्री डाॅ. रविकान्त के कार्यभार ग्रहण करने एवं उनके सम्मान में आयोजित समारोह का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डाॅ.) कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन मेडिकल डाॅ. प्रभु एम.एच., मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. शिशिर पाटिल आदि ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ. राजीव त्यागी ने डाॅ. रविकान्त को संस्थान प्रबन्धन की ओर से बुके भेंटकर सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में वेंक्टेश्वरा समूह के नवनियुक्त सीनियर ग्रुप एडवाईजर ’’पद्मश्री’’ डाॅ. रविकान्त ने वेंक्टेश्वरा समूह अध्यक्ष सुधीर गिरि का आभार व्यक्त करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष रूप से मुरादाबाद मेरठ में ’’आधुनिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं’’ के विस्तार की असीमित सम्भावनाऐं है। हम अपने योग्य चिकित्सकों की टीम एवं अत्याधुनिक ’’सुपरस्पेशियलिटी’’ सर्विसेस के द्वारा वेंक्टेश्वरा में सस्ती, सुलभ एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए काम करेंगे, ताकि आदरणीय प्रधानमंत्री के ’’स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन में अपना प्रभावी योगदान दे सके। इस अवसर पर सी.एफ.ओ. विकास भाटिया, एच.आर. हेड कुलदीप सिंह, ग्रुप एडवाईजर आर.एस. शर्मा, डाॅ. अभय भटनागर, एडिशनल मेडिकल सुपरिटेन्डेंट डाॅ. अमित जैन, डाॅ. गुरदीप सिंह कल्याण, डाॅ. बालकृष्ण, डाॅ. संगीता कपूर, डाॅ. गरिमा भटनागर, डाॅ. जरीन आफरोस, डाॅ. फैजल गिलानी, डाॅ. रूचि चैधरी, डाॅ. आलोक, डाॅ. विट्टल, डाॅ. विनय तुलसीराम, डाॅ. नीलम, डाॅ. मैत्री राहुल कौशिक, डाॅ. विपिन कुमार, डाॅ. सुशील कुमार, डाॅ. किशोर, डाॅ. विशाल सिद्धू, डाॅ. रूूफेदा, डाॅ.भरतभूषण, डाॅ. रूचि पटवर्द्धन, डाॅ. अरूण गोस्वामी, एस.एस बघेल, मारूफ चौधरी, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. पंकज व मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment