रालोद ने दलित नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी
विनोद व सावित्री को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल(अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. पी. सागर के द्वारा मेरठ की सिवालखास विधानसभा से पूर्व विधायक विनोद हरित को अपने संगठन में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।वही मेरठ के कंकर खेड़ा निवासी सावित्री गौतम को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
शास्त्री नगर में पूर्व विधायक विनोद हरित के निवास पर दोनों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमे राष्ट्रीय लोकदल जनपद मेरठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया।
स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(SC/ST प्रकोष्ठ) पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा जो ज़िम्मेदारी दी गयी है उसके लिए उनको बार-बार आभार और दलित समाज में राष्ट्रीय लोकदल को और मज़बूत करने का काम किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह ने दलित समाज को सदैव मान सम्मान देना का काम किया है आने वाले विधानसभा चुनाव में दलित समाज उनकी झोली भरने का काम करेगा और राष्ट्रीय लोकदल के बिना प्रदेश में सरकार नही बनेगी।
अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि दलित समाज को मान और सम्मान देने के लिए चौधरी जयंत सिंह का बहुत आभार और हम सब लोग कंधे से कन्धा मिलकर राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूत करने का काम करेंगे।कार्यक्रम का संचालक ज़िला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ)सुभाष जाटव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद हरित, नरेंद्र खजूरी, संगीता दोहरे,सावित्री गौतम,संजय पनवाड़ी,प्रताप लोईया,ज़िला अध्यक्ष(एससी/एसटी प्रकोष्ठ) सुभाष जाटव,प्रवीण बढ़कली,अभय सिंह, सुनील मल्लापुर, विक्की खजूरी, अक्षय वर्मा, अमित सतवई, आयुष हरित, अभिज्ञान हरित, ओमकुमार प्रधान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment