अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की खुर्जा इकाई का गठन
- मनोज कुमार अध्यक्ष और अंकुर सोलंकी बने महामंत्रीखुर्जा।अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत के अंतर्गत बुलंदशहर इकाई के खुर्जा तहसील में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सिविल न्यायालय परिसर के बार हॉल में संपन्न हुआ। इस मौके पर खुर्जा इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें मनोज कुमार को अध्यक्ष और अंकुर सोलंकी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गईं।
इस अवसर पर ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, प्रांत महामंत्री प्रमोद कुमार, प्रांत कोषाध्यक्ष कमल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह एवं विशेष आमंत्रित सदस्य सुश्री शुचि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने खुर्जा इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार, महामंत्री पद के लिए अंकुर सोलंकी घोषित किए गए। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शरद त्यागी को सौंपी गई।
इस बैठक में खुर्जा सिविल न्यायालय परिसर के अनेक अधिवक्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही अधिवक्ता परिषद की "न्याय प्रवाह" योजना के अंतर्गत तीन सदस्यों का चयन भी किया गया। प्रांत महामंत्री प्रमोद कुमार ने अधिवक्ता परिषद के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है तथा अधिवक्ताओं को सामाजिक दायित्व के प्रति सजग बनाना है।
अपने उद्बोधन में प्रांत उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने वकालत के विभिन्न चरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिवक्ता का जीवन निरंतर सीखने, संघर्ष और समर्पण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिषद का कार्य राष्ट्रहित से जुड़ा हुआ है और इसका उद्देश्य योग्य, संवेदनशील एवं राष्ट्रनिष्ठ अधिवक्ताओं का निर्माण करना है।


No comments:
Post a Comment