ई-रिक्शा से भ्रमण करते हुए संयुक्त धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचे विनीत शारदा
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा बैटरी से चलने वाली ई-रिक्शा में सवार होकर पूरे मेरठ शहर का भ्रमण करते हुए भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर एवं जिला इकाई द्वारा समाजवादी पार्टी के विरोध में आयोजित संयुक्त धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
सभा को संबोधित करते हुए विनीत अग्रवाल शारदा ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच औरंगजेब, बाबर एवं जिन्ना जैसी विभाजनकारी मानसिकता से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के हमीरपुर सांसद द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी एक दल के नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ देवतुल्य नागरिकों के प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को तुरंत अपने सांसद को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए तथा प्रदेश और देश की जनता से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर कान पकड़ कर उठक बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए। विनीत शारदा ने कहा कि यदि अखिलेश यादव ऐसा नहीं करते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनके ही इशारे पर उनके सांसद और विधायक प्रधानमंत्री एवं सनातन संस्कृति के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में दिए गए संदेश — पेट्रोल-डीजल की बचत, विदेशी यात्राओं में कमी, अनावश्यक सोने की खरीद से बचने तथा भारत में ही डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने — को प्रत्येक देशवासी को एक माता-पिता के आदेश की तरह स्वीकार करना चाहिए। इससे भारत की विदेशी मुद्रा मजबूत होगी, रुपया सशक्त होगा और देश की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए विनीत शारदा ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर एवं राष्ट्रहितकारी आह्वान को जनआंदोलन बनाना चाहिए ताकि भारत शीघ्र ही विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति बन सके।


No comments:
Post a Comment