विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर इंटरवर्सिटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक इंटरवर्सिटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मीडिया की भूमिका, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र में प्रेस के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ बबीता माजी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रेस लोकतंत्र की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों को मीडिया साक्षरता के प्रति जागरूक होना चाहिए।प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। क्विज के प्रश्न भारतीय मीडिया, प्रेस स्वतंत्रता, संविधान, पत्रकारिता एवं समसामयिक घटनाओं पर आधारित थे। प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान एवं त्वरित उत्तरों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति दुबे ने किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस केवल पत्रकारों के अधिकारों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज में सत्य, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को मजबूत करने का माध्यम भी है।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्शी और सादिया द्वितीय स्थान वर्णिका और अंशु और तृतीय स्थान ऐना और यशिका ने प्राप्त किया।अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


No comments:
Post a Comment