आयोग के दफ्तर पहुंचे भाजपाई, दर्ज कराईं शिकायतें

 मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की नवनियुक्त सदस्या एस मुनव्वरी बेगम से नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय में मिला।

 इस मौके पर काजी शादाब ने आयोग की सदस्या को अवगत कराया कि मेरठ के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मीट विक्रेताओं के लाइसेंस न बनाए जाने के कारण पुलिस प्रशासन उनको परेशान करता है। उन्होंने यह भी शिकायत दर्ज कराई कि मेरठ नगर निगम द्वारा स्लॉटर हाउस का संचालन न किए जाने के कारण प्राइवेट फैक्ट्री से मीट की सप्लाई शहर में होती है जिससे महंगा मीट लोगों को खरीदना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा नए मदरसों को मान्यता न दिए जाने और राज्यनुदानित मदरसों में शिक्षक भर्ती न किए जाने का मामला भी आयोग की सदस्य के समक्ष उठाया गया। इस पर आयोग की सदस्य ने मेरठ जिला प्रशासन तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद रजिस्ट्रार से बात कर सभी समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर फिरोज, हबीब अंसारी शाहनवाज़ खान, मुहम्मद दानिश, मुख़्तार आलम और अज़हर खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts