‘मैसा’ में दिखेगा रश्मिका मंदाना का सबसे दमदार अवतार

मुंबई। पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैसा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने केरल में फिल्म का लंबा और अहम शेड्यूल पूरा किया है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शूट किए गए। करीब 16 दिनों तक चले इस शेड्यूल के बाद रश्मिका ने अपनी टीम के प्रति आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने बैंकॉक में रोज़ाना करीब 8 घंटे तक कॉम्बैट फाइटिंग और अलग-अलग एक्शन फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली। इस खास तैयारी का असर फिल्म में उनके दमदार और पहले से अलग अवतार में साफ देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में स्टंट टीम का खास तौर पर धन्यवाद किया और मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि उन्होंने उन्हें “लोगों को बिना चोट पहुंचाए मारना” सिखाया।
केरल शेड्यूल खत्म होने के बाद रश्मिका ने अपनी टीम के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम की अभी से याद आ रही है और जल्द ही दोबारा सेट पर मिलने का इंतजार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts