अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज
मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह 'वेलकम' फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें पुराने कई सारे सितारे नजर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। 1 मिनट 30 सेकंड का टीजर देखने में काफी जबरदस्त है।
इसकी शुरुआत टाइटल सॉन्ग से होती है, जिसमें फिल्म में शामिल लोगों के नाम दिखाए गए हैं। टीजर में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, सुनील शेट्टी की एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
इस फिल्म के जरिए अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद साथ में ऑन-स्क्रीन वापसी करेंगे। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment