आखिरकार सीबीएसई ने मानी अपनी गलती

 सही निकला वेदांत का दावा, फिजिक्‍स की कॉपी हुई थी एक्सचेंज

 सीबीएसई ने उपलब्ध कराई ओरिजिनल आंसर शीट

नई दिल्ली (एजेंसी)।सीबीएसई ने आखिरकार मान लिया है कि वेदांत का दावा सही था। वेदांत की फिजिक्‍स की आंसर शीट बदल गई थी। सीबीएसई ने वेदांत की सही आंसर शीट ढूंढी और उसे घर जाकर दी।
हालांकि, वेदांत के लिए ये सफर आसान नहीं रहा। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से लेकर उसे तरह-तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे देशद्रोही तक कह दिया था, लेकिन वेदांत को खुद पर यकीन था, इसलिए वो पीछे नहीं हटा और डटकर इस जंग को लड़ा और जीता। 12वीं कक्षा के छात्र वेदांत द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा, जिस पर जमकर राजनीति भी हुई।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिवैल्यूएशन प्रोसेस में गड़बड़ियों और गलतियों की बढ़ती शिकायतों के बीच 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी आंसर शीट की स्कैन कॉपी उनकी लिखावट से मेल नहीं खाती, जिससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में संभावित गड़बड़ी को लेकर चिंता पैदा होती है। वेदांत ने भी ऐसी शिकायत भरा पोस्‍ट सोशल मीडिया पर किया था। सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद सीबीएसई ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कदम उठाए और प्रभावित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना शुरू कर दिया, साथ ही आवश्यक स्पष्टीकरण और गलतियां सुधारने का भी काम शुरू किया।
सीबीएसई ने स्वीकारी गलती
छात्र के ट्वीट के बाद सीबीएसई द्वारा वेदांत से संपर्क किया गया और मेल के जरिये ओरिजिनल कॉपी उपलब्ध करवा दी है। इसके साथ ही अंकों में सुधार का आश्वासन भी दिया गया है।
सीबीएसई द्वारा कहा गया है कि दो मामलों में ऐसी गलती देखने को मिली है। वेदांत के साथ ही एक और स्टूडेंट्स की कॉपी में इसी प्रकार की गड़बड़ी हो गई थी। जल्द ही इसे सुधार लिया जायेगा और स्टूडेंट्स को उनकी ओरिजिनल कॉपी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts