हाइट गजे बदलने के चलते आज 5 घंटे बंद रहेगा बिजली बंबा बाइपास
मेरठ। वाहनों द्वारा बार-बार हाइट गेज को तोड़े जाने के चलते रविवार यानी आज सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक जुर्रानपुर रेलवे फाटक संख्या 52 सी यातायात के पूर्णत: बंद रहेगा।
इस दौरान दैनिक जागरण की तरफ से बिजलीबम्बा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दैनिक जागरण चौराहे से सीधे परतापुर इन्टरचेंज से मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड से बाये मुडकर थाना खरखौदा तिराहा से बाये मुडकर मेरतु हापुड मार्ग से बिजलीबम्बा की तरफ आ सकेगे।बिजलीबम्बा की तरफ से दैनिक जागरण की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन थाना खरखौदा तिराहा से दाहिने मुडकर मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड से दाहिने मुडकर परतापुर इन्टरचेंज से दाहिने मुडकर दैनिक जागरण चौराहे की तरफ आ सकेगे।


No comments:
Post a Comment