प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन
मेरठ। धन-धन गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब , गुरुद्वारा रोड, सेक्टर-3, शास्त्री नगर में सायं 07:00 बजे से 10:00 बजे तक भव्य विशेष कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर भाई रविंदर सिंह (हजूरी रागी, दरबार साहिब, अमृतसर) एवं भाई बलबीर सिंह (हजूरी रागी) ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को भाव-विभोर कर निहाल किया। कीर्तन के दौरान प्रस्तुत किए गए पावन शब्दों में—भाई रविंदर सिंह (हजूरी रागी, दरबार साहिब, अमृतसर) "शरणी आवे सरब सुख पावे शरणी आवे" एवं भाई बलबीर सिंह जी (हजूरी रागी) ने "चरण कमल तेरे धोए धोए पीवा मेरे सतगुरु दीन दयाला "जैसे अमृतमयी शब्दों का गायन कर संगत को गुरु साहिब से जोड़ने का संदेश दिया गया।समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर श्रद्धापूर्वक संगत में वितरित किया गया।गुरुद्वारे के सेवादार के रूप में हरविंदर सिंह दुग्गल, गुरदीप सिंह कालरा, संदीप पाहवा, गोपाल सूदन, गुरुवचन कालरा,मनप्रीत सिंह,राजिंदर पाल सिंह, ओमकार सिंह, जगदीप अरोड़ा, जतिन जुनेजा,राजकुमार खुराना, संजय पाहवा एवं सभी सेवादारों का सहयोग रहा ।इस पावन आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक कमेटी एवं समस्त संगत का विशेष सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment