शहर में बकरों तो देहात में भैंसों की खरीदारी पर ज़ोर 

- कमेले से मढयाई पशु पैठ तक कुर्बानी के जानवरों के दाम आसमान पर 

- बकरे 25 हज़ार से एक लाख तक तो 5 से 7 लाख तक की झुटिया भी मौजूद 

मेरठ। 28 मई को देशभर में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुर्बानी के जानवरों की पैठ में जानवर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कुर्बानी के जानवरों के दाम हालांकि अभी आसमान छू रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मुसलमान जानवरों की खरीदारी में मशगूल हैं। मेरठ शहर से लेकर देहाती मंडियों तक में बकरों, भैंस और झूठिया  की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 

मेरठ में कमेला रोड पर पशुओं की पैठ लगी हुई है। यहां पर बरबरे बकरे से लेकर अजमेरी बकरा, तोतापरी बकरा, पहाड़ी बकरा और बीटल प्रजाति के बकरे सहित कुछ और प्रजातियों के बकरे  बिक्री के लिए मौजूद हैं। कमेले की इस पैठ में 25 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक का बकरा मौजूद है। इसके अलावा 1 लाख 60 हजार रुपए तक के बकरों के कई जोड़े मौजूद हैं। इन बकरों का वजन 30 किलो से लेकर 90 किलो तक है। उधर हाजी मुनीर और मुज़क्किर नामक दो व्यक्तियों ने दिल्ली की मंडी से 230 किलो का एक बकरा खरीद कर पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया है।


 बताया जाता है कि इन्होंने पिछले साल 203 किलो का बकरा खरीदा था। उधर सरधना की मढियाई पैठ में भैंसों से लेकर झुटिया तक की भरमार है। इस पैठ में 5 से लेकर 7 लाख रुपए तक की भैंस और झूठिया मौजूद है। विक्रेताओं के अनुसार इन भैंसों  और झूठिया का वजन 300 किलो के आसपास है। इन जानवरों की ऊंचाई पांच पांच फुट तक की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts