फसल बीमा योजना में किसानों को मिली क्षतिपूर्ति राशि

 खरीफ 2025 और रबी 2025-26 के बीमित कृषकों को चेक वितरित किया

 मेरठ।  विकास भवन सभागार में खरीफ 2025 और रबी 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह, फसल बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान, खरीफ 2025 और रबी 2025-26 के बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि के चेक वितरित किए गए। लाभार्थी किसानों में भंवर सिंह, अनमोल सिंह, बाबूराम, आशीष त्यागी, अक्षय चौधरी और कुंवर पाल जैसे नाम शामिल थे, जिन्हें मुख्य अतिथि ने चेक सौंपे। वास्तविक क्षतिपूर्ति राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।जिला कृषि अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की और सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का अनुरोध किया। अपने संबोधन में, जिला अध्यक्ष रवीर पाल ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराने और सरकार की ओर से संचालित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts