सिवालखास के प्रतिनिधि मंडल ने जंयत चौधरी से की मुलाकात
सिवालखास में बन रही चौधरी अजीत सिंह साइंस लैब का शुभारंभ करने का दिया आमंत्रण
मेरठ। सिवालखास क्षेत्र से आए राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट का मुख्य एजेंडा सिवालखास में निर्माणाधीन चौधरी अजीत सिंह साइंस लैब की प्रगति और आगामी शिलान्यास/उद्घाटन समारोह की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा।
प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी विनय प्रधान , विवेक बाफर , समरीन राजपूत और आमिर सैफ़ी जी शामिल थे। बैठक में अवगत कराया गया कि मेरठ के जानी बुजुर्ग स्थित एम.आई.टी.क्यू. इंटर कॉलेज में स्व. चौधरी अजीत सिंह के नाम पर अत्याधुनिक साइंस लैब एवं भवन का निर्माण किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने नाम भी चौधरी अजीत सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से अनुरोध किया गया है कि लैब का निर्माण पूर्ण होने पर उद्घाटन समारोह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराया जाए। इस पूरे प्रकल्प को साकार करने में विवेक बाफर का विशेष योगदान रहा है।चौधरी जयन्त सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शिक्षा और विज्ञान को बढ़ावा देने वाले इस महत्वपूर्ण प्रयास में हर संभव सहयोग किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment