मदर डे के अवसर पर खुशियों और  ममता की मिठास से हुआ सराबोर

 मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में  मदर्स डे का आयोजन बहुत ही भावनात्मक और उत्साहपूर्ण
वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चाें ने मनमाेहक नृत्य और गीताें के  माध्यम से अपनी माताओं के प्रति स्नेह व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माताओं और बच्चाें के बीच आयोजित रचनात्मक  गतिविधियाँ रहीं, जिसमें उन्हाेंने साथ मिलकर कपड़ों के थैलों और एप्रन पर सुंदर  पेंटिंग की। बच्चों द्वारा दिए गए सरप्राइज ने मातओं काे भावुक कर दिया। बच्चों की  माताओं ने इन अनमोल यादों काे सहेजते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।  इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने जीवन में बमाँ के सर्वोच्च स्थान व महत्व के बारे में बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts