कहीं न जाएं, घर बैठे बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड

 मेरठ। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड बना सकेंगे। आपको  पीएम-जेएवाई एप जाना होगा जिसके जरिए ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकते है। ऑनलाइन कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी का आयुष्मान के मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य है।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एप या पीएम-जेएवाई एप डाउनलोड करें। फिर एप पर लॉगिन करें व बेनिफिशरी विकल्प चुनें और मोबाइल नंबर व कैप्चा दर्ज करके वेरीफाई करें। पीएमजेएवाई विकल्प को चुनें और फिर अपना स्टेट चुनें।

 आयुष्मान लाभार्थी बनने के मानक

1-लाला रंग का राशन कार्ड (अंत्योदय कार्ड)

2-सफेद रंग का राशन कार्ड (जिसमें लाभार्थियों की संख्या छह या छह से अधिक हो) इसके अलावा दिसंबर 2018 से पहले और कोई संशोधन कार्ड में न किया गया हो।

3-भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यकर्ता (लेबर कार्ड)

4-प्रधानमंत्री की चिट्ठी

5-आधार कार्ड के आधार पर 70 वर्ष से अधिक उम्र होना।

इस दौरान सर्च में तीन विकल्प दिखेंगे, जिसमें आधार नंबर, फैमिली आईडी, राशन कार्ड और पीएमजेएवाई कार्ड नंबर में कोई एक चुनें।उदाहरण के तौर पर आधार नंबर चुनकर आधार नंबर दर्ज करें। उसके बाद कैप्चा भरें और सर्च पर क्लिक करें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑथेंटिकेशन पूरा करें। जिसके लिए चार विकल्पों में से कोई एक चुनें। जैसे फेस ऑथ चुनें। ऐसे में अपनी लाइव फोटो दर्ज करें। मोबाइल पर आए ओटीपी और ऑथेंटिकेट को दर्ज करें। इसके बाद कार्ड बनाने के लिए ई केवाईसी करें। फिर मांगी गई जानकारी भरें, जैसे मोबाइल नंबर जिला आदि और सबमिट करके ई-केवाईसी पूर्ण करें। वहीं कुछ देर बाद अपना कार्ड डाउनलोड करें।

 बोले अधिकारी 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया जिले में कुल 17 लाख का आयुष्मान कार्ड का टारगेट है। जिसमें अभी तक 11 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गये है। अभी 6 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाने बाकी है। 

 डॉ. प्रवीण गौतम, नोडल, पीएमजेएवाई ने बताया  अब तक जनपद में करीब 11 लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं। ऐसे में एप के जरिए खुद से आयुष्मान कार्ड बनाने से लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके अलावा कार्ड की संख्या में भी इजाफा होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts