देशहित के साथ लाखों परिवारों की आजीविका की चिंता भी आवश्यक
मेरठ। देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी ji द्वारा देशहित में दिए गए प्रत्येक संदेश का सर्राफा व्यापारी समाज पूर्ण सम्मान करता है तथा राष्ट्रहित में हर प्रकार का योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहा है।
व्यापारियों की चिंता है यदि देशवासी 1 वर्ष तक सोने की खरीद बंद कर देते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव देशभर के लाखों छोटे सर्राफा व्यापारियों, कारीगरों, डिजाइनरों, पॉलिश कर्मचारियों, मजदूरों तथा उनसे जुड़े परिवारों पर पड़ेगा।
सोना केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों मेहनतकश परिवारों की रोज़ी-रोटी का माध्यम है। यदि बाजार पूरी तरह प्रभावित होता है, तो सबसे अधिक संकट गरीब कारीगर और छोटे व्यापारियों के सामने खड़ा होगा।
व्यापारी समाज सदैव देश और सरकार के साथ खड़ा रहा है तथा आगे भी राष्ट्रहित में हर संभव सहयोग देगा, लेकिन सरकार से विनम्र निवेदन है कि ऐसा संतुलित समाधान भी निकाला जाए जिससे राष्ट्रहित सुरक्षित रहने के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका भी प्रभावित न हो।देशहित सर्वोपरि है, परंतु रोजगार और मेहनतकश परिवारों की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।
संभावित प्रभाव के अनुमानित आंकड़े:
* छोटे सर्राफा व्यापारी : 8 से 10 लाख
* कारीगर, डिजाइनर एवं मजदूर : 40 से 50 लाख
* छोटी दुकानें एवं प्रतिष्ठान : 2.5 से 3 लाख


No comments:
Post a Comment