समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
मेरठ।वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से पल्लवपुरम फेज-2 स्थित वाणी डेफ एंड डम्ब स्कूल एंड रिसर्च सेंटर में एक भव्य सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मूक-बधिर बच्चों को शैक्षिक किट वितरित की गईं तथा समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मूक-बधिर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, ड्राइंग सामग्री एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशील होकर उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ के जिला लोकपाल रविन्द्र कुमार चौहान ने की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जगदीश सिंह तेवतिया रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं मंच व्यवस्था संभाली। मंच संचालन डॉ. अनीता पुंडीर एवं डॉ. पूनम शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर डॉ. ममता त्रिपाठी ने संस्था की जिला उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने समाज सेवा, शिक्षा और दिव्यांग बच्चों के उत्थान पर अपने विचार रखे तथा वसुंधरा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार मूक-बधिर बच्चों को स्पीच थेरेपी, विशेष शिक्षा एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।


No comments:
Post a Comment