डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ मातृ दिवस  का  आयोजन 

 हापुड़ । डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल हापुड़ में मातृ दिवस बड़े ही आनंद और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रांगण में माताओं के स्वागत के पश्चात मातृ दिवस पर सभी विद्यार्थियों के द्वारा अपनी माताओं के लिए समर्पित नृत्य प्रस्तुत करदर्शकों का मन मोह लिया। 

बच्चे की प्रथम गुरु माता ही बालकों में संस्कार का बीज रोपण करती है, अनुशासन, बड़ों का सम्मान करना जीवन के प्रति उत्साह का संचार भी माता के द्वारा ही किया जाता है तभी तो भारत की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि ऐसी ही माताओं के शौर्य और पराक्रम से आज भी प्रेरणा का स्रोत्र हैं।प्रधानाचार्य डा विनीत त्यागी ने बताया कि यूँ तो कोई भी दिन माँ के बिना अधूरा है, संम्भवतः किसी ऐसी ही विभूति के द्वारा समर्पित किया गया है यह विशेष दिन जिसे हम 'मातृ दिवस के रूप में मनाते हैं।

प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा अपनी कक्षा अध्यापिका को शुभकामनाकार्ड देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। आज के ही दिन एक महान व्यक्तित्व की जयंती भी है जो अपनी बहादुरी के लिए हमेशा से विख्यात रहे हैं। 

 वि‌द्यालय में कक्षा नवीं से बारहवीं तक के छात्राओं के लिए "करियर काउंसलिंग कार्यक्रम" का आयोजन किया गया, जिसमें उनके भविष्य को लेकर जागरुकता संबंधी जानकारियाँ दीं गई। किस प्रकार वे डाक्टर " इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते है।अंत में प्रधानाचार्य डा. विनीत त्यागी  के द्वारा सभी माताओं का आभार किया गया, तथा अपने नन्हें मुन्हों को संस्कारी बनाने पर धन्यवाद भी किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts