श्रमिकों के सम्मान हेतु मनाया गया श्रमिक दिवस

मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृति क्लब और डिजी क्लब के सहयोग से श्रमिक दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय के कर्मचारियों के प्रति उनके परिश्रम और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया तथा उन्हें हस्तनिर्मित कार्ड और छोटे-छोटे उपहार भेंट कर अपने मधुर शब्दों से सम्मान प्रकट किया। कुछ विद्यार्थियों ने श्रमिकों के सम्मान में कविताएँ भी प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रम ही सफलता की कुंजी है तथा हमें हर श्रमिक के कार्य का सम्मान करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts