नहीं रहे कर्नाटक के मंत्री डी सुधाकर

66 साल की उम्र में निधन, कांग्रेस के थे वफादार

 बेंगलुरु। कर्नाटक के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर का 66 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद बेंगलुरु में निधन हो गया. वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिरियूर से विधायक थे। फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे सुधाकर ने रविवार तड़के अंतिम सांस ली। 

हॉस्पिटल के डॉक्टर निदेशक डॉ. आर. चिन्नादुरई ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि मंत्री सुधाकर डी को रविवार तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर मृत घोषित किया गया. सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 

उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि ये खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है कि हमारे कैबिनेट सहयोगी और मेरे प्रिय मित्र, डी. सुधाकर, जो अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे, आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। हिरियूर के विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के तौर पर, डी. सुधाकर एक ऐसे नेता थे जिनके मन में लोगों के लिए गहरी चिंता थी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts