सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर, आत्मनिर्भर बनेंगें उपभोक्ता- प्रबंध निदेशक 

 सोलर ऊर्जा से कम होगा बिजली खर्च,सरकार दे रही है सोलर संयत्रों पर आकर्षक अनुदान

हाई राईज बिल्डिंग व आर.डब्लू.ए सोसाईटी में, सोलर पैनल लगाने को बढावा, सोलर पैनल लगाकर, सब्सिडी एवं बिजली बिल में राहत पाएं

क्षेत्र में अब तक 69329 ग्रिड कनेक्टेड सोलर प्लान्ट स्थापित

67 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने 3-4 किलोवाट 17%) उपभोक्ताओं द्वारा 02-03 किलोवाट तक के सोलर प्लाण्ट लगाए 

क्षेत्र में अब तक 44700 (67%) उपभोक्ताओं द्वारा 3-4 किलोवाट तक के सोलर प्लाण्ट लगाये गये हैं तथा 11234 (17%) उपभोक्ताओं द्वारा 02-03 किलोवाट तक के सोलर प्लाण्ट लगाए गये 

मेरठ।  पीवीवीएनएल के  प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता  ने बताया की उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध करने के उद्देश्य से, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर ऊर्जा को तेजी से बढावा दिया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत आवासीय भवनों तथा आवासीय परिसरों में, सोलर पैनल स्थापित कर, उपभोक्ता न केवल स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं बल्कि बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं।

 उन्होंने बताया कि  योजना के तहत 500 कि.वा. तक के मल्टी स्टोरी व आर.डब्लू.ए. में सोलर संयंत्रों की स्थापना पर, रु० 18 हजार प्रति कि.वा. तक अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर पैनल एवं स्मार्ट मीटर स्थापित हैं वे नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से, उत्पादित सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं यदि सोलर प्लांट से अतिरिक्त बिजली उत्पन्न होती है तो उसे उपभोक्ता के मासिक बिजली बिल में समायोजित किया जाता है।

10 कि.वा. तक सोलर संयंत्रों पर आवेदन शुल्क व नेट मीटरिंग परीक्षण शुल्क में छूट का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 1 कि.वा. पर 45 हजार, .2 कि.वा. पर  90 हजार तथा 3 कि.वा. से अधिक 1 लाख 8 हजार तक अनुदान प्रदान किया जाता है। बडी संख्या में उपभोक्ता पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब तक निगम क्षेत्र मे, 69329 ग्रिड-कनेक्टिड सोलर प्लान्ट स्थापित किये जा चुके हैं जबकि 58114 उपभोक्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा चुका है। डिस्कांम द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में पी.एम. सूर्यघर मुपत बिजली योजना का लाभ उठाकर, अपने घरों को सौर ऊर्जा से सुसज्जित कर सकते हैं इससे न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts