के. एल. में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर भावनाओं और उल्लास से भरा खुशियों का रंगारंग आयोजन
मेरठ। जाग्रति विहार स्थित के एल इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस बड़े ही उत्साह और प्रेमपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नर्सरी के नन्हें -मुन्ने बच्चों ने परिवार के प्रेमऔर आपसी रिश्तों काे समर्पित मनमाेहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित परिवारों की खूबसूरत यादों से भरी तस्वीरों ने अभिभावकों काे भावुक और आनंदितकर दिया। ऊर्जावान फैमिली जुम्बा सेशन में बच्चाें और अभिभावकाें ने मिलकर नृत्य किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने अभिभावकों को परिवार दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रेम, अपनत्व और पारिवारिकसंबंध सुदृढ़ होते हैं।


No comments:
Post a Comment