बॉबी दियोल स्टारर ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज


मुंबई। बॉलीवुड स्टार बॉबी दियोल की फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवक्र्स’ द्वारा प्रोड्यूस और जी स्टूडियोज’ के सपोर्ट से बन रही फिल्म ‘बंदर’ को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। अपने धमाकेदार टीजर से पूरे देश में हलचल मचाने के बाद, ‘बंदर’ के मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।
यह ट्रेलर आपको एक ऐसी दुनिया में और गहराई से ले जाता है, जो बोल्ड डायलॉग्स, कमाल की परफॉर्मेंस और हल्के-फुल्के ह्यूमर से भरी हुई है।
सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे टैलेंटेड एक्टर्स की दमदार मौजूदगी फिल्म में एक अलग ही चार्म (आकर्षण) जोड़ती है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और एक ऐसे सिस्टम के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो हमेशा सब कुछ सही नहीं करता।
 अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी और सुदीप शर्मा व अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई फिल्म ‘बंदर’ पांच जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts