क्षतिग्रस्त मार्गो व सेतुओं की शीघ्र ठीक किया जाए -डीएम
डीएम ने मार्गों, सेतुओ, सडक सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों, सेतुओ की विशेष मरम्मत के संबंध में की बैठक
मेरठ । विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में मार्गों, सेतुओ, सड़क सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों, सेतुओ की विशेष मरम्मत के संबंध में बैठक की गई। बैठक में डीएम ने क्षतिग्रस्त सडक मार्गों को जल्द से जल्द ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में राज्य योजनान्तर्गत राज्य राजमार्गों का चौडीकरण/सुदृढीकरण, प्रमुख/अन्य जिला मार्गों का चौडीकरण/सुदृढीकरण कार्य, धर्मार्थ मार्गों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण विकास हेतु निर्माण, औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क हेतु मार्गों के चौडीकरण/सुदृढीकरण/निर्माण कार्य, मार्गों के मिसिंग लिंक/नव निर्माण की कार्य योजना, लघु सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना, दीर्घ सेतु/रेल उपरिगामी/अधोगामी सेतुओ का निर्माण, ब्लैक स्पॉट/रोड सेफ्टी, भवन कार्य योजना, हैलीपेड निर्माण की कार्ययोजना आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्य योजना छूट गई है उनको भी कार्य योजना में शामिल किया जाये। उन्होने क्षतिग्रस्त सडक मार्गों को जल्द से जल्द ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, विधायक सरधना अतुल प्रधान, सीडीओ नूपुर गोयल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment