पर्यावरण बचाओ ,फिटनेस अपनाओ को लेकर निकाली जागरूकता रैली 

  मेरठ। रविवार को संजीवनी महिला संस्था के तत्वावधान में पर्यावरण को बचाने फिटनेस को अपनाने के लिए साईकिल रैली निकाली गयी। साईकिल रैली में बड़ी संख्या में बच्चों व बुजुगों ने शिरकत की। 

रैली का शुभांरभ अपैक्स ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने साकेत स्थित कनोहर इंटर कालेज से साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। साईकिल रैली में कनोहर लाल स्कूल की लगभग पचास छात्राओं ने साईकिल रैली के साथ स्लाेगन , पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। रैली में विशेष रूप से 12 मूक बधिर बच्चाें ने भाग लिया। रैली जेलचुंगी से होते हुई शर्मा नगर , विक्टोरिया पार्क होते हुए स्कूल के गेट पर समाप्त हुई । रैली में पांच सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। रैली समाप्त होने के बाद प्रतियाेगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 6 छात्राओं को सम्मानित किया गया। उर्मि जैन ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रैली काे सफल बनाने में बीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, डा अनिल नौसरान , रियान , एमसी जैन, रविन्द्र अग्रवाल, स्कूल की प्रधानाचार्य डा दिव्या बहुगुणा का सहयोग रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts