- आप से बीजेपी में गए संदीप पाठक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
दो गैर-जमानती एफआईआर दर्जचंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब पुलिस ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं, हालांकि दोनों जिलों के नाम अभी तक आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किये गये हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली स्थित उनके घर पहुंच गई है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। पंजाब पुलिस या सरकारी प्रवक्ता की तरफ से इसको लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
संदीप पाठक से पहले आप सरकार प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के जरिए पार्टी छोड़ने वाले दूसरे सांसद राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट फैक्ट्री में भी छापे करा चुकी है। डॉ. पाठक 25 अप्रैल को सर्वश्री राघव चड्डा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा श्री चड्ढा और हरभजन सिंह भज्जी की सुरक्षा भी आप सरकार छीन चुकी है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संदीप पाठक और श्री चड्ढा और सात अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इन सभी सांसदों के समूह ने भाजपा के साथ विलय कर लिया था। इसके बाद, शुक्रवार को भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और उसे पारित कराने में सफलता हासिल की।


No comments:
Post a Comment