स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

 विरोध पर धमकी; परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार

मेरठ। जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाते समय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

परिजनों के अनुसार, जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी और कहा कि अगर शिकायत की गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं, परिजनों से शिकायत करने पर भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले की शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts