आज क‍ड़ी सुरक्षा में 15 सेंटरों पर आयोजित होगी नीट की परीक्षा 

 2 से 5 बजे तक होगा एग्जाम ,1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

 मेरठ। रविवार  यानी आज शहर के 15 सेंटरों पर नीट यूजी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में आयोजित की जाएगी।परीक्षा के पुलिस प्रशासन की और से कड़ी इंतजाम किए गये है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ गेट पर सभी अभ्यर्थियों को चेकिंग की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल और स्टाफ अभ्यर्थियों की जांच में सहयोग करेंगे।

साथ ही, अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, ब्लूटूथ आदि परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

यह है मेरठ में NEET-UG के 15 सेंटर

नीट यूजी  2026 परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मेरठ कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सनातन धर्म ब्यायज इंटर कॉलेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, केवी डोगरा लाइन, केवी सिख लाइन, केवी पंजाब लाइन, एनएएस इंटर कॉलेज, इस्माइल महिला पीजी कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज ,एनएएस इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts