एमपीएस मेन विंग में अलंकरण समारोह का आयोजन 

देखने को मिला नेतृत्व और संस्कारों का अनूठा संगम

  डी एम डा. वीके सिंह ग्रुप के प्रयासों को सराहा, छात्रों को दिया आशीर्वाद

कुसुम शास्त्री पुरस्कार कक्षा 12 के उदय पाराशर को प्रदान किया गया

मेरठ। एमपीएस मेन विंग में 'अलंकरण समारोह' का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर अनुशासन की गूंज और भावी कर्णधारों के संकल्प से ओतप्रोत नजर आया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. उमंग अरोड़ा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. सीमा त्यागी, निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री तथा कर्नल ज्ञान सिंह तोमर, डायरेक्टर एकेडेमिक्स एंड सिस्टम्स, एमपीएस ग्रुप द्वारा दीप प्रज्वलनके साथ किया गया। 



छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर दायित्व सौंपे गए तथा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा, अनु अनुशासन और कर्तव्य परायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। 'मशाल हस्तांतरण' की परंपरा ने अनुभव और नई ऊर्जा के सुंदर समन्वय को प्रदर्शित किया। समारोह के दौरान विद्यालय की संस्कारमयी परंपरा की प्रतीक पीपी कुसुम शास्त्री  के नाम पर स्थापित प्रतिष्ठित कुसुम शास्त्री पुरस्कार इस वर्ष कक्षा 12 के मेधावी छात्र उदय पाराशर को प्रदान किया गया। यह सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों एवं बहुआयामी प्रतिभा का प्रतीक है। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका द पोस्ट का भी विमोचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियां, उपलब्धियां और विद्यालय की विकास यात्रा को संकलित किया गया है। मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण एवं शैक्षिक उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कहा कि मेरठ पब्लिक स्कूल केवल मेधावी छात्र ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक भी तैयार कर रहा है।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts