बंगाल के सीएम बने शुभेंदु अधिकारी, ली शपथ

 पांच मंत्रियों ने भी ली अपने पद की शपथ
कोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है।
शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले सुबह शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया, "पश्चिम बंगाल के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है। 'सिटी ऑफ़ जॉय' में दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करना गर्व और हर्ष का क्षण है। आज, आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनते हुए, हम अपने संस्थापक पुरखों के सपनों को साकार होते देख रहे हैं।"
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद शुक्रवार शाम उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। ये राज्य में पहली बीजेपी सरकार होगी।
शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं और बंगाल में इस नई सरकार के गठन के साक्षी बने हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts