आर्मी चीफ ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी
बोले- भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास कानई दिल्ली (एजेंसी)।सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देते हुए शनिवार को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देना और अपनी नापाक हरकतें जारी रखीं, तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।
यह बयान दिल्ली में 'यूनिफॉर्म अनवेल्ड' के एक सत्र में भारत के खिलाफ उसकी नापाक हरकतों पर प्रतिक्रिया के संदर्भ में दिया गया। दरअसल, दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 'यूनिफॉर्म अनवेल्ड' द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पूछा गया कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी?
इसका जवाब देते हुए सेना प्रमुख ने कहा, "अगर आपने मुझे पहले सुना हो, तो मैंने जो कहा था... कि पाकिस्तान, अग आतंकवादियों को पनाह देना और भारत के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल या इतिहास का हिस्सा बनना चाहता है या नहीं।"


No comments:
Post a Comment