धूमधाम से मनायी गयी महाराण प्रताप जंयती
बच्चा पार्क स्थित मूर्ति पर हवन का आयोजन किया गया
मेरठ। राजपूत महासभा जनपद मेरठ द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन महाराणा प्रताप चौक, बच्चा पार्क स्थित प्रतिमा प्रांगण में बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रातःहवन से हुआ, जिसमें सभी ने आहुति दी पश्चात महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, मातृशक्ति एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने कार्यक्रम में शिरकत कर हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
महासभा के अध्यक्ष ठा. अनूप सिंह राघव ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराणा ने घास की रोटी खाकर भी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर राष्ट्र व धर्म की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर ठा. अनूप सिंह राघव, बनी सिंह चौहान, सुखपाल सिंह भाटी, भविचंद कुशवाहा, आलोक सिसोदिया, सुभाष चौहान, देवेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, चंद्रपाल सिंह सोम, नवल सिंह राघव, शीतल गहलोत, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, सुनील सोम, नवल सिंह सोम, हिमांशु चौहान, सत्यवीर सिंह कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार भाटी, अनिल पुंडीर, जयवीर सिंह सोम, लेखराज सिंह, चंदन सिंह पटवाल, विजय राघव, निरंजन सिंह पुंडीर, प्रमोद कुमार सोम, राआदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment