अब खुद को बेहतर साबित करना है : पलक तिवारी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने बहुत कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही पलक लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह ऐसे रोल चुनना चाहती हैं जो उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर चुनौती दें और उनके अभिनय की असली क्षमता सामने लाएं।
इस बीच पलक तिवारी ने अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज 'लुक्खे' को लेकर बात की और बताया कि आखिर इस प्रोजेक्ट ने उन्हें इतना प्रभावित क्यों किया। पलक तिवारी ने बताया कि उन्हें अब ऐसे किरदारों की तलाश है, जिनमें अभिनय की गहराई हो। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं अब तक 'आसान अभिनय' काफी कर चुकी हूं। अब खुद को एक मजबूत कलाकार के तौर पर बेहतर साबित करना चाहती हूं। यही वजह है कि मैंने 'लुक्खे' जैसी गंभीर और भावनात्मक कहानी को चुना।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts