पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप

 महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पानी के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, परिवार में पानी को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान उसे घर से बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसकी बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है।

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts